फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: आयुष्मान कार्ड का झांसा देकर 5 बार किसान से लगवाया बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा, 50 हजार किए पार

Sun, 09 Aug 2020 11:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में जाफरगंज थाना क्षेत्र के बरवा गांव के एक किसान के खाते से आयुष्मान कार्ड का झांसा देकर 50 हजार रुपये उड़ा दिए गए। किसान जब बैंक पैसे निकालने पहुंचा तो सच्चाई सामने आई । बैंक प्रबंधक का कहना है कि किसान के खाते से 5 बार में रकम निकाली गई है।
विज्ञापन


इस धोखाधड़ी में बायोमेट्रिक मशीन का सहारा लिया गया है। बरवा गांव निवासी श्री लाल साहू एक साधारण किसान हैं। एक छोटी सी पान मसाले की दुकान भी रखी है, जिसके सहारे वे अपना जीवन यापन करते हैं।

उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को दो लोग बाइक से आए थे और आयुष्मान कार्ड न बना होने पर उससे कहा कि कार्ड से पांच लाख तक का इलाज मुफ्त कराया जा सकता है। ठगों ने बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठे के निशान  लिए और आयुष्मान कार्ड जल्द बन जाने की बात कह कर चले गए।
विज्ञापन


7 अगस्त को श्री लाल साहू ई-रिक्शा खरीदने के लिए बड़ौदा उतर प्रदेश ग्रामीण बैंक बरवा से रुपये निकालने पहुंचे तो खाते से 50 हजार गायब होने का पता चला। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि दस- दस हजार करके 5 बार में किसान के खाते से पैसा निकाला गया है। शाखा प्रबंधक वीके चौरसिया ने बताया कि सुनियोजित तरीके से रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें