फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के नाम पर ठगी: पहले भाई दूल्हे से 53 हजार लेकर फरार, फिर पूरा दुल्हन पक्ष हुआ गायब, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 11 Nov 2022 01:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

शादी के नाम पर 53 हजार नकद, लाखों के गहने और अन्य सामान ठगने का मामला सामने आया है। शादी के लिए बरहा हनुमान मंदिर गए दूल्हे के लिए न तो मंडप सजा और न ही दुल्हन मिली। इसके बाद बरातियों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
शादी के नाम पर ठगी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी चित्रकूट के परिक्रमा मार्ग स्थित बरहा हनुमान मंदिर में दूल्हा पक्ष से 53 हजार रुपए लेकर दुल्हन का भाई रफूचक्कर हो गया। वो शादी के दौरान विदाई का सामान लेने के बहाने गया था। वहीं,

विज्ञापन

शाम होते-होते दुल्हन पक्ष के ज्यादातर लोग भी खिसक आए।
इसके बाद जेवर लेकर दुल्हन, उसकी भाभी और मां भी भाग आईं। दूल्हा पक्ष की सूचना पर पुलिस ने इन तीनों को मुख्यालय से देर शाम दबोच लिया। दोनों पक्ष के लोग कोतवाली में बैठे है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले शख्स ने अपने गांव की एक लड़की की शादी महोबा जिले के चरखारी थाना क्षेत्र के गांव में तय कराई थी। लड़की पक्ष ने कहा था कि वह शादी तो कर देंगे, लेकिन खर्च नहीं कर पाएंगे। 

विज्ञापन

शादी का पूरा खर्च लड़के पक्ष को करना होगा। दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद गुरुवार को बरहा हनुमान मंदिर में शादी के लिए पहुंच गए। दोपहर में दुल्हन के भाई ने दूल्हा पक्ष से विदाई का सामान लाने के लिए 53 हजार रुपए लिया और दोस्त के साथ सामान खरीदने के बहाने निकल आया।

फिर वह वापस नहीं पहुंचा। इसके बाद दुल्हन पक्ष के ज्यादातर लोग धीरे-धीरे खिसक गए। वहां पर केवल दुल्हन, उसकी भाभी और मां ही बचे थे। भाभी और मां ने कहा कि बिना सामान के वह लड़की को विदा नहीं करेंगे। फिर यह तीनों भी मंदिर से खिसक आईं।

दुल्हन अपने साथ पूरा जेवर भी लिए थी। इनके गायब होते ही दूल्हा पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। देर शाम करीब साढ़े आठ बजे कोतवाली पुलिस ने काफी तलाश के बाद मुख्यालय कर्वी के प्रयागराज रोड़ पर इन तीनों को दबोच लिया और कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पर जेवर और उसके भाई पर पैसा लेकर भागने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्ष के लोग कोतवाली में बैठे है। इनसे पूछताछ की जा रही है। दुल्हन का भाई अपने दोस्त समेत गायब है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें