20 पात्रों ने धनराशि ली पर नहीं बनवाया आवास
जिले में वर्ष 2016-17 से 2022 तक जिले के करीब 20 लाभार्थी ऐसे हैं जिन्होंने आवास का पैसा तो ले लिया लेकिन आवास आज तक नहीं बनाया। शिवराजपुर ब्लॉक के तीन, पतारा के दो, चौबेपुर के तीन, कल्याणपुर के दो, भीतरगांव के दो और घाटमपुर के दो लाभार्थी धनराशि लेने के बाद गांव छोड़कर चले गए हैं। वहीं, छह लाभार्थी ऐसे हैं जिनके खाते में राशि भेजी गई पर आवास अभी तक नहीं बन सका है।
प्रदेश में 9217 अपात्रों को दिए आवास
प्रदेश के सभी जिलों में 2016-17 से लेकर 2023 तक 9217 अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए। टॉप दस जिलों में ही 3340 अपात्रों को आवास दिए गए हैं। अपात्रों से 54.61 करोड़ की रिकवरी की जानी है। इसमें से अभी सिर्फ 35.75 करोड़ की वसूली हो सकी है।
अपात्रों की सूची तैयारी की गई है, अब सभी को नोटिस भेजकर धनराशि वसूली जाएगा। जो लोग पलायन कर गए हैं, उनको पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। -केके सिंह, परियोजना निदेशक, डीआरडीए