फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमईएस टेंडर में जालसाजी: फर्जी खाता खोलने में बैंक मैनेजर समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 25 Jul 2026 11:00 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कल्याणपुर थाने में निजी बैंक के मैनेजर समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि एक फर्म के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक खाता खोलने और एमईएस (मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज) के टेंडर में जालसाजी में बैंक समेत सभी की भूमिका है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार लखनपुर हाउसिंग सोसायटी निवासी दिनेश कुमार मिश्रा मेसर्स जी दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर हैं। उनकी फर्म को एमईएस लखनऊ और एमईएस अयोध्या में सिविल कार्यों के टेंडर मिले थे।
विज्ञापन


बीमारी के कारण उनका ऑपरेशन हुआ और वह लंबे समय तक चलने-फिरने में असमर्थ रहे। इससे कार्य शुरू नहीं हो सका। लखनऊ के भीमनगर निवासी परिचित देवेंद्र कुमार पांडेय अपने साथी रॉबिन सक्सेना के साथ उनके घर पहुंचे। टेंडर का काम कराने का भरोसा दिया। निजी बैंक की विकासनगर शाखा का कर्मचारी अंकित सिंह बैंक खाता खोलने के लिए उनके घर पहुंचा। उसने फोटो लेने के बाद बताया कि शाखा प्रबंधक स्वयं आकर हस्ताक्षर सत्यापित करेंगे। आरोप है कि देवेंद्र कुमार पांडेय, अंकित सिंह और निजी बैंक विकास नगर शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने मिलीभगत कर कूटरचित दस्तावेज से उनकी फर्म के नाम से बैंक खाता खोल दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपियों ने खाते में अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराया। उनकी जानकारी के बिना कई वित्तीय लेनदेन किए। बाद में एमईएस लखनऊ और एमईएस अयोध्या से जानकारी करने पर पता चला कि उनके फर्जी हस्ताक्षर कर उनकी फर्म के नाम से कूटरचित पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार की गई है। देवेंद्र कुमार पांडे ने स्वयं को अधिकृत प्रतिनिधि बताते हुए एमईएस लखनऊ में आशीष अग्निहोत्री और बौद्ध प्रकाश के नाम तथा एमईएस अयोध्या में राघवेंद्र प्रताप सिंह के नाम फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी प्रस्तुत कर कार्य आवंटन का अनुबंध कर लिया। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें