फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सरकारी नौकरी का झांसा दे सुरक्षाकर्मी से 7.09 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 25 Jul 2026 10:53 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी नौकरी का झांसा देकर शातिर ने सुरक्षाकर्मी से 7.09 लाख रुपये ठग लिए और उसकी बाइक भी हड़प ली। पीड़ित ने कल्याणपुर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार गुजैनी निवासी सुनील कुमार कुशवाहा कल्याणपुर स्थित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में सुरक्षाकर्मी हैं। संस्थान में नौकरी के दौरान पनकी के शताब्दीनगर निवासी रविंद्र कुमार तिवारी से उनका परिचय हुआ।
विज्ञापन


आरोपी ने प्रभावशाली लोगों से करीबी संबंध होने का दावा करते हुए सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि उसके झांसे में आकर सुनील ने समय-समय पर रविंद्र कुमार तिवारी और उसकी पत्नी के बैंक खातों में ऑनलाइन माध्यम से कुल 7.09 लाख रुपये जमा करा दिए। रविंद्र उन्हें नौकरी लगने का आश्वासन देता रहा। नौकरी नहीं लगी तो रुपये वापस मांगे। रविंद्र ने रकम लौटाने से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

पांच मई को आरोपी ने कुछ समय के लिए जरूरत बताकर उसकी बाइक भी हड़प ली। इसके बाद से उसके दोनों मोबाइल नंबर बंद हैं। अपना घर भी बदल दिया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें