फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठों के सरदार बांट रहे रोजगार

Wed, 22 Apr 2015 03:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की आबादी करीब 60 लाख है और यहां के 89 लाख लोगों को इस साल प्रत्यक्ष रोजगार दिया गया है। यह अंधेरगर्दी का आंकड़ा उद्योग विभाग के पोर्टल ई-उद्योग की प्रारूप 6 की रिपोर्ट में निकलकर सामने आया है। अधिकारी उद्यमियों की गलती बता रहे हैं और उद्यमी इससे इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन


उद्योग विभाग के पोर्टल के मुताबिक अप्रैल 2014 से मार्च 2015 के दौरान शहर में 2310 मैन्यूफैक्चरिंग यूूनिटों ने 89 लाख 43 हजार 583 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिया है। यानी एक यूनिट से लगभग 3871 लोगों को रोजगार मिला है।

इस तरह से पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले प्रत्यक्ष रोजगार में 753 गुना की बढ़ोतरी हुई है क्योंकि 2013-14 के दौरान कानपुर में 1060 मैन्यूफैक्चरिंग यूनिटों ने 11871 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिया था।
विज्ञापन


उद्योग विभाग के जानकारों का कहना है कि ऑनलाइन प्रक्रिया के चलते कई लोगों ने टेनरियों के भी रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं जो कि वर्तमान में प्रतिबंधित हैं।

इसी तरह कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह के उद्योग के लिए रजिस्ट्रेशन करा लेता है भले ही उद्योग चल पाए या नहीं। बता दें कि छोटे और मझोले उद्योग शुरू करने के लिए उद्यमी को उद्योग विभाग के पोर्टल http://eudyogutterpradesh.in/ पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होता है। रजिस्ट्रेशन नंबर का यूज अन्य विभागों में रजिस्ट्रेशन कराने के समय  किया जाता है। 

उद्योगों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों के बारे में प्रारूप 6 की रिपोर्ट पर उद्योग आयुक्त एल वेंकटेश्वरलू से रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद ही सही   वस्तुस्थिति  मालूम होगी। यह भी पता  किया जा रहा है कि गड़बड़ी कहां पर हो रही है।
विज्ञापन


-सुधीर गर्ग, प्रमुख सचिव, लघु उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें