विदेशी मुद्रा के नाम पर ठगी करने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने शातिर गिरोह का खुलासा किया है। गैंग में चार महिलाएं व चार पुरुष हैं। इनमें चार आरोपी मूल रूप से पश्चिम बंगाल के, दो बिहार के और दो मथुरा के रहने वाले हैं। वर्तमान में इन्होंने चकेरी क्षेत्र में अपना ठिकाना बना रखा था। ये लोगों को कम दाम में विदेशी मुद्रा देने के नाम पर फांसते थे।
गड्डी में कुछ नोट तो सही होते लेकिन अंदर कोरे कागज होते थे। इंस्पेक्टर आरके गुप्ता के अनुसार कृष्णा नगर निवासी रिषभ गुप्ता ने बताया कि नौ जुलाई को कुछ युवकों ने उसे डॉलर की एक गड्डी दिखाई थी। उन्होंने गड्डी लेकर ढाई लाख रुपये देने की बात कही। रिषभ उनके झांसे में आ गया और ढाई लाख रुपये लेकर गड्डी ले ली।