फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं पर फूटा गुस्सा

Thu, 19 May 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
विज्ञापन
नारेबाजी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
साउथ सिटी (ब्यूरो)। जनसमस्याओं पर अफसरों की अनदेखी से नाराज पब्लिक का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। बिजली कटौती, दूषित पेयजल सप्लाई, खुले मैनहोल और राशन कार्डों में गड़बड़ी पर पब्लिक ने प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की।   
विज्ञापन

समस्याओं पर फूटा गुस्सा
राशनिंग दफ्तर पर बोला हल्ला
राशन कार्डों में गड़बड़ी पर पार्षद मनीष शर्मा के नेतृत्व में बर्रा-4 के लोगों ने गोविंद नगर स्थित राशनिंग दफ्तर तक हठयोग पदयात्रा निकाली। दफ्तर पर लोगों ने राशन कार्डों में अपात्रों के नाम शामिल किए जाने का विरोध कर नारेबाजी की। काफी देर तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। पार्षद ने एसीएम प्रथम योगेंद्र कुमार से फोन पर इसकी शिकायत की। तब एसीएम द्वितीय सतीश कुमार और एआरओ शकुंतला मौके पर पहुंचीं। उन्हें डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में श्रीधर, गुलशन कुमार, सुधा, मन्नू, शिवदेवी, सरिता, आशा, मालती आदि शामिल रहे।   
बिजली कटौती पर भाजपाइयों का धरना
भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को नौबस्ता सबस्टेशन पर बिजली कटौती के विरोध में धरना दिया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और केस्को एमडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भीषण गर्मी में 14-15 घंटे अघोषित कटौती होने से जनता का बुरा हाल है। उन्होंने केस्को एमडी को संबोधित ज्ञापन एक्सईएन सौरभ गौतम को सौंपा। इस मौके पर विवेकशील शुक्ला, शिवराम सिंह, राजवल्लभ पांडे, नारायण भदौरिया, अनिता तिवारी, कृष्ण कुमार गुप्ता, गोलू शुक्ला, अचल, गिरीश, प्रमोद, चंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खुले मैनहोल की समस्या पर प्रदर्शन
बर्रा के जरौली फेज-2 में मंगलवार को खुले मैनहोल में मासूम के गिरने के बाद बुधवार को क्षेत्रीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने जलसंस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि केडीए के हैंडओवर किए जाने के बाद भी अफसर अनदेखी पर उतारू हैं। क्षेत्र में दर्जनों मैनहोल खुले हैं। कई जगह लाइनें लीकेज हैं, जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। अगर कार्रवाई न हुई तो धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर पवन दीक्षित, संजू कठेरिया, अभय शुक्ला, सुमित शर्मा, शोभिम दीक्षित, बीना, अंशू, अनीता, रितु, अर्चना यादव आदि मौजूद रहे।
दूषित पेयजल पर भड़कीं, टंकी पर चढ़ीं
नौबस्ता आवास विकास हंसपुरम में कई दिनों से घरों में दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। समस्या पर भड़कीं महिलाओं ने बुधवार को पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि बीते पंद्रह दिन से नलों से काला और बदबूदार पानी आ रहा है, जिसे पीना तो दूर रोजमर्रा के कामों तक में इस्तेमाल करना मुमकिन नहीं है। कई मर्तबा जलसंस्थान कार्यालय में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। क्षेत्र का इकलौता हैंडपंप चल रहा है, जिससे भी गंदा पानी आ रहा है। लोग उसी से प्यास बुझाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें