फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के 40 फीसदी एटीएम में पांच सौ के नोट

Sun, 27 Nov 2016 12:37 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर शहर में नोटों की किल्लत दूर करने के पांच सौ की करेंसी मंगवाई गई थी। शनिवार को शहर के करीब 40 फीसदी एटीएम में पांच सौ की करेंसी फीड की गई। ये सभी एटीएम दिन की शुरुआत के साथ ही चालू हो गए। पांच सौ का नया नोट देखते ही लोग खुश हुए।
विज्ञापन


राहत भरी खबर ये है कि पांच सौ के नए नोटों की करेंसी शहर के सभी करेंसी चेस्टों में भी पहुंचा दी गई है जिन बैंकों के करेंसी चेस्ट शहर में नहीं हैं उन्हें दूसरी बैंकों से करेंसी की व्यवस्था करवाई जा रही है। माना जा रहा है कि सोमवार को अधिकतर बैंकों की ब्रांचों में पांच सौ के नोट पहुंच जाएंगे और

खाताधारक अपने एकाउंट से निर्धारित रकम निकाल भी सकेंगे। इसके अलावा रुपये निकालने के लिए लोगों के पास बैंक और एटीएम दो विकल्प रहेंगे। रिजर्व बैंक के सूत्र बताते हैं कि अब एटीएम को तेजी से दुुरुस्त करने का काम किया जा रहा है ताकि बैंकों से लोगों का लोड कम हो। 
विज्ञापन


एटीएम में पहुंचे 20 करोड़ 
शहर के करीब 400 एटीएम में शनिवार शाम तक करीब 20 करोड़ रुपये फीड किया जा चुके हैं। इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा के 100, एसबीआई के 160 और पीएनबी के 50 एटीएम शामिल हैं। इसके अलावा आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के एटीएम में भी पांच सौ की करेंसी पहुंचाई गई है। 60 फीसदी एटीएम के रीकैलिब्रेशन का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें