रेलवे ने यात्री सुविधाओं और माल भाड़ा ग्राहकों को सहूलियत देने के लिए सिटीजन चार्टर के मोबाइल नंबर जारी किए हैं। इसके तहत यात्री नियमानुसार लाभ न ले पाने या शिकायतों पर ध्यान न दे पाने पर इन नंबरों या ईमेल पर मेल भेजकर आवेदन कर सकते हैं। अपनी शिकायत संबंधी पूरी बात भेज सकते हैं। www.ncr.indianrailways.gov.in पर भी फार्म डाउनलोड कर पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मंडल में रिफंड संबंधी मामले के लिए वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक (रिफंड) के मोबाइल नंबर 9794835957 और ईमेल scmcat@ncr.railnet.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे से किसी प्रकार का दावा करने के लिए उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (दावा) के मोबाइल नंबर 9794835965 और ईमेल dccmclaim@ncr.railnet.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।
इसके अलावा यात्री टिकट की किसी सर्विस लेने में कोई अड़चन या दिक्कत होने पर मंडल वाणिज्य नियंत्रक कार्यालय के मोबाइल नंबरों पर एसएमएस कर सकते हैं। इलाहाबाद मंडल के लिए 9794837343, झांसी मंडल के लिए 9794831208 और आगरा मंडल के लिए 9760537860 पर एसएमएस किया जा सकता है।