कानपुर के सेन पश्चिमपारा क्षेत्र में पिछले रविवार शाम को हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को शनिवार सुबह औरियारा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। चौथे आरोपी की पहचान गुजैनी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मनोज ने भी पकड़े जा चुके तीन एन आरोपियों के साथ मिलकर पहले युवक को पीटा और उसके बाद युवती के साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बाद से फरार हो गया था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। बता दें कि मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
अब इन सभी आरोपियों की कोर्ट में शिनाख्त परेड कराई जाएगी, जिसमें पीड़िता इन आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पहचान करेगी। उसके बाद उनके खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी। एडीसीपी दक्षिण अंकित शर्मा ने कहा कि जेसीपी क्राइम की ओर से जांच करने वाली पूरी टीम को 50,000 का इनाम देने की घोषणा की गई है।