यूपी के हरदोई जिले में बबलू हत्याकांड का चौथा आरोपी राधे लाल शनिवार को टावर पर चढ़ गया। युवक ने पुलिस पर मामले में फर्जी फंसाने का आरोप लगाया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
बताते चलें कि राधे लाल बघौली थाना इलाके में युवक की हत्या के मामले में आरोपी है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी सहित चार पर एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में महिला, उसका प्रेमी व एक अन्य जेल जा चुका है।