फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 18 छात्रों को दी नवीन तकनीक की जानकारी

Sat, 27 Mar 2021 10:19 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी की ओर से संचालित जम्मू-कश्मीर में एआईसीटीई से अनुमोदित तकनीकी संस्थानों में वर्चुअल इंटर्नशिप प्रोग्राम का शुक्रवार को समापन हुआ। दो माह तक चले इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन प्रो. ए रैना ने किया। कश्मीर में जन्मीं और पली-बढ़ी प्रो. रैना आईआईटी कानपुर में पहली महिला डीन हैं।
विज्ञापन


प्रो. जे रामकुमार ने कहा कि इस प्रोग्राम का उद्देश्य छात्रों को इनोवेशन के प्रति जागरूक करना था।  कार्यक्रम में सिविल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और भौतिक जैसे विज्ञान संकाय के विषयों में आठ छात्राएं समेत 18 छात्रों को चिन्हित किया गया था। जिन्हें आईआईटी के प्रो. जे रामकुमार समेत अन्य वैज्ञानिकों ने अत्याधुनिक तकनीक की जानकारी दी। आठ व्याख्यान में सात उद्योग नवाचार विषय पर जानकारी दी गई।

40 दिव्यांगों को बांटे कृत्रिम उपकरण
कांशीराम कॉलोनी सनिगवां उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को 40 दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण बांटे गए। सर्व दिव्यांग एवं महिला सशक्तीकरण सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश एवं जिला दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दो छड़ी, दो व्हीलचेयर, 35 ट्राई साइकिल एवं 11 जोड़ी बैसाखी दी गई। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अखिलेश वाजपेयी, संस्था अध्यक्ष रेनू गुप्ता, पार्षद रीता कुशवाहा ने उपकरण बांटे। इस दौरान जिला अध्यक्ष पूजा सरोज, प्रशांत, गोविंद, प्रमोद मिश्रा, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रंगारंग कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने खेली होली
बार और लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बार एसोसिएशन लॉन में होली पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर अधिवक्ताओं व न्यायिक कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं दीं। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और गले मिलकर गुझिया खिलाईं। फूलों की होली, कवि सम्मेलन के अलावा रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष बलजीत सिंह यादव व महामंत्री राकेश तिवारी, लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला व महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह समेत पूरी कार्यकारिणी व अधिवक्तागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें