उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का हाल क्या है ये आपको आज इससे पता चल जाएगा कि उरई जिले में माफिया एसडीएम के ही कब्जे से छह ट्रैक्टर छुड़ा कर भाग गए।
अवैध मौरंग खनन पर लाख सख्ती के बाद भी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। रविवार को एक मौरंग माफिया ने एसडीएम से अभद्रता कर उनके कब्जे से सात ट्रैक्टर छुड़ा लिए। ग्रामीणों के आक्रोशित होने पर माफिया और उसके साथी भाग निकले। इस दौरान एक ट्रैक्टर खेत में फंस गया। माफिया छह ट्रैक्टर ले गया। एसडीएम का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। हालांकि इंस्पेक्टर माधौगढ़ ने आरोप को निराधार बताया है। एएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।