सिकंदरा क्षेत्र में युवक ने चार साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, बच्चे को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
कानपुर देहात में सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को युवक ने चार साल के मासूम से कुकर्म किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटा शुक्रवार को दिन में घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन
उसी दौरान गांव का सचिन वहां पहुंचा और बेटे को दालमोठ खिलाई। इसके बाद बहाने से गांव के प्राइमरी स्कूल के पास ले गया और वहां कुकर्म किया। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
मामले में कुकर्म व पॉस्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि आरोपी युवक नशे का आदी है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।