इटावा के चकरनगर में पिपरौली गढ़िया गांव के पास चंबल नदी में मंगलवार को नहाने गए पिता-पुत्र समेत चार ग्रामीण पानी में बह गए। बेटे की डूबने से मौत हो गई। पिता समेत दो लोग बचा लिए गए हैं, जबकि एक किशोर का पता नहीं चला है।
सहसो थाना क्षेत्र के पिपरौली गढ़िया गांव निवासी शेर सिंह परिहार (35), उनका बेटा अरुण (16), अजय सिंह परिहार एवं नितिन सिंह परिहार (16) मंगलवार सुबह 10 बजे चंबल नदी में नहाने पहुंचे थे। नदी के पानी में घुसने पर वे घुमावदार धारा में फंस गए।
युवकों के चीखने चिल्लाने पर नदी के दूसरी छोर पर मौजूद पालीघार गांव के तैराक ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा ली। ग्रामीणों ने शेर सिंह व अजय को बचा लिया। जबकि अरुण व नितिन पुत्र पप्पू सिंह गहरे पानी में लापता हो गए।