फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो करोड़ रुपये की सुपाड़ी लदे चार ट्रक पकड़े

Mon, 10 Mar 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र में पकड़े गए सुपाड़ी लदे ट्रक के साथ मौजूद एडीएम वित्त, एसडीएम सदर व तह - फोटो : स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
कानपुर देहात। एडीएम वित्त एवं राजस्व व एसडीएम सदर की टीम ने रविवार को जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र से दो करोड़ की सुपाड़ी लदे चार ट्रक पकड़े। दो ट्रकों के ईवे बिल नहीं मिले। जीएसटी चोरी पर ट्रकों को वाणिज्यकर अधिकारियों को सौंपा गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आलोक सिंह को किसी ने फोन पर कर चोरी पर करोड़ों की सुपाड़ी खेप भेजने की सूचना दी। बताया कि कुछ व्यापारी और ट्रांसपोर्टर बिना उचित बिलिंग और कर अदायगी के सुपाड़ी की आपूर्ति कर रहे हैं। इस पर डीएम ने एडीएम वित्त दुष्यंत कुमार मौर्य, एडीएम एसडीएम सदर अवनीश कुमार सिंह व तहसीलदार पवन कुमार की टीम गठित की। टीम ने सुबह करीब 11 बजे जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक शीतलपेय कंपनी के पीछे सड़क पर महाराष्ट्र आरटीओ पंजीयन नंबर के चार ट्रक पकड़े। ट्रकों की तलाशी में सुपाड़ी खेप मिली।
एक ट्रक का नागपुर से कानपुर तक ईवे बिल मिला। जबकि एक अन्य ट्रक का ईवे बिल नागपुर से चिनहट तक का पाया गया। दो अन्य ट्रकों पर सुपाड़ी खेप के अभिलेख व ईवे बिल नहीं मिले। प्रति ट्रक सुपाड़ी खेप की कीमत करीब 50 लाख रुपये से अधिक है। ट्रकों के चालकों ने अफसरों को गुमराह करने का प्रयास किया। हालांकि जीएसटी चोरी पर वाणिज्यकर विभाग के अफसरों को अवगत कराया गया। उनके आने पर चारों ट्रक सुपुर्दगी में दिए गए। वाणिज्यकर अधिकारी सुपाड़ी लदे ट्रक कानपुर यार्ड ले गए।
विज्ञापन

..............
वर्जन.....
दस्तावेजों की जांच की गई तो जीएसटी से संबंधित कई अनियमितताएं पाई गईं। सुपाड़ी लदे दो ट्रक बिना ई-वे बिल के पाए गए। केवल दो ट्रकों के ईवे बिल मिले। आगे की कार्रवाई के लिए वाणिज्यकर विभाग को ट्रक सौंपे गए है। - अवनीश कुमार सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें