फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी में नहाने उतरे चार छात्र डूबे

Sun, 06 Nov 2016 02:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
सतीश मिश्रा के शव के पास रोती मां - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
  रविवार सवेरे सात दोस्तों की टोली मौज मस्ती करने बिठूर पहुंची। यहां साथियों ने अचानक गंगा में नहाने का प्लान बनाया। लेकिन इन्हें क्या मालूम था कि उनके साथ यहां एक दर्दनाक हादसा हो जाएगा।



 
विज्ञापन

मौजमस्ती करने पहुंचे थे बिठूर

2 of 4
हादसे से कुछ समय पहले दोस्तों ने साथ में खिंचवाई थी तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
शारदा नगर के क्यू बलॉक के रहने वाले सात दोस्त बाइकों पर सवार होकर रविवार को बिठूर के छप्पर घाट पहुंचे। यहां गंगा में नहाने के दौरान चार दोस्त गंगा में डूब गए। जिनमें से दो की मौत हो गई जबकि दो को तैराकों ने बचा लिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोतोखोरों की मदद से एक छात्र के शव को बाहर निकाल लिया है। जबकि दूसरे की खोजबीन अभी जारी है। 

 
विज्ञापन

तैराकों ने शोर शराबा सुन दो को बचाया

3 of 4
मृतक सतीश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
पुलिस को दिए बयान में कुणाल(17), निखिल(18) और अभिषेक(16) ने बताया सतीश मिश्रा(22) और सत्यम तिवारी(17)  बेहद फुर्ती से कपड़े उतार कर गंगा में नहाने उतर गए। देखते ही देखते दोनों नदीं की ज्यादा गहराई वाली जगह में जा पहुंचे और डूबने लगे। इस पर सौरव मिश्रा(18) और अभिषेक तिवारी(16) उन्हें बचाने के लिए पानी में कूदे लेकिन तब तक वे दोनों डूब चुके थे। उन्हें बचाने के चक्कर में अभिषेक तिवारी और सौरव भी पानी में डूब जाते लेकिन पास मौजूद तैराकों ने शोर शराबा सुन उनकी मदद की और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 


  
 
विज्ञापन

किसी भी दोस्त को नहीं आता था तैरना

4 of 4
घाट पर नहाने से पहले की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
उन्होंने यह भी बताया कि दोस्तों को भी तैरना नहीं आता था। इसलिए वे भी पानी में डूबने लगे। बाहर तीन दोस्तों की चीख पुकार सुन आसपास मौजूद अन्य तैराकों ने दो साथियों को बचा लिया। जबकि दो पानी में डूब गए। 

पुलिस ने छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी है। साथ ही पानी में डूबे एक अन्य छात्र के शव को खोजने के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। पुलिस ने नदी के अन्य घाटों पर अलर्ट मैसेज भेजा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें