फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी पैदा होने पर सास ने बहू को गिफ्ट की कार

Sat, 05 Nov 2016 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो
'दौर बदल रहा है सोच बदल रही है'... इसका बड़ा उदाहरण सामने आया है। जहां अब तक समाज में बेटे की चाह रखने वाली सास देखी जाती रही हैं वहीं हमीरपुर में एक सास ने अपनी बहू को बेटी पैदा होने पर उसे होंडासिटी कार गिफ्ट की है। 

हमीरपुर हाथी दरवाजा मोहल्ला निवासी प्रेमा देवी ने अपनी बहू को बेटी होने की खुशी में कार गिफ्ट की है। इस पर बहू खुशबू की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। खुशबू का कहना है ऐसी सास हर बहू को मिले तो समाज में लिंगभेद का जड़ से सफाया हो जाए। 



 
विज्ञापन

'कोख में पल रही बेटी की ले लेते हैं जान'

2 of 4
खुशबू अपने पति और बेटी के साथ - फोटो : अमर उजाला
एक महिला होने के बावजूद जहां अौरतें बेटा-बेटी में फर्क करते हैं और कोख में पल रही बेटी को मार डालते हैं, ऐसे लोगों को बड़ी सीख देने के लिए मेरी सास सामने आई हैं।       
विज्ञापन

20 साल बाद परिवार में पैदा हुई कोई संतान

3 of 4
खुशबू अपनी बेटी के साथ - फोटो : अमर उजाला
खुशबू ने यह भी कहा 20 साल बाद उनके परिवार में कोई संतान पैदा हुई है। इससे परिवार के सभी लोग बेहद खुश हैं। खुशबू औरैया के बिधूना की रहने वाली है।  

महिला का पति अश्वनी बांटमाप में निरिक्षक के पद पर कार्यरत है। वहीं सास प्रेमा देवी स्वास्थ्य विभाग में बतौर निरीक्षक के पद पर तैनात रही है। रिटायर्ड होने के बाद वह अपने गृह जनपद औरैया से अपने पुत्र और बहु खुशबू के साथ हमीरपुर जिला मुख्यालय स्थित पशु अस्पताल के पास रह रही है।
 
विज्ञापन

सास का तोहफा पाकर खुशी से छलकी बहू की आंखें

4 of 4
बहू खुशबू और अपनी पोती के साथ सास प्रेमा देवी व गिफ्ट की गई कार की तस्वीर
पड़ोसी बताते हैं कि बेटी पैदा होने पर सास ने घर में एक पार्टी भी रखी थी। पार्टी में सास की खुशी देखते ही बन रही थी। पार्टी के दिन ही प्रेमा यह ऐलान कर दिया था कि वह दीपावली पर्व से पहले अपनी बहू को एक कार गिफ्ट करेगी। कुछ ही दिनों में उन्होंने कार गिफ्ट कर दी। इतना बड़ा तोहफा पाकर बहू की आंखें खुशी से छलक आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें