फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपी टी-20 के लिए ग्रीनपार्क में बन रही चार विशेष पिच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की मेजबानी को लेकर ग्रीनपार्क स्टेडियम में तैयारियां तेज हो गई हैं। यहां 28 अगस्त से छह सितंबर तक 12 मुकाबले खेले जाएंगे। प्लेऑफ की दौड़ तय करने वाले इन अहम मैचों के लिए स्टेडियम की चार विशेष पिच तैयार की जा रही हैं, जिससे बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन

ग्रीन पार्क में मौजूद नौ विकेटों में से चार का चयन किया गया है। काली मिट्टी की इन पिच को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि बल्लेबाजों को चौके-छक्के लगाने का भरपूर मौका मिले, वहीं गेंदबाजों को भी पर्याप्त सहायता मिल सके। मैदान की आउटफील्ड को भी दुरुस्त करने के साथ तेज बनाया जा रहा है।
बारिश के मौसम को देखते हुए पिच को लगातार कवर से ढककर रखा जा रहा है। मैदान के उन हिस्सों की पहचान की जा रही है, जहां जलभराव की आशंका रहती है। जिससे समय रहते आवश्यक सुधार किए जा सके।
विज्ञापन

यूपीसीए के पिच क्यूरेटर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि लीग शुरू होने में करीब एक माह का समय बचा है। सभी तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। कानपुर चरण में 12 मैच खेले जाएंगे। इसको ध्यान में रखते हुए चार पिच को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप तैयार किया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट का आनंद मिल सके। ग्रीन पार्क में आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से बारिश की स्थिति से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मैच के दौरान करीब 100 कर्मचारियों को मैदान को तत्काल कवर करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। सुपर सॉपर और ग्राउंड्समैन की टीम मुस्तैद रहेगी, जिससे बारिश के बाद जल्द से जल्द खेल दोबारा शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें