कानपुर। सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में कानपुर मंडल की पावरलिफ्टिंग, ओपन बेंच प्रेस और फिटनेस चैंपयिनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह 25 और 26 जुलाई को होगी। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के खिलाड़ी अलग-अलग आयु और भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कानपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव सौरभ गौर ने बताया कि प्रतियोगिता में यूथ, सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर वर्ग के बालक, बालिका, महिला और पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पहली बार फिटनेस प्रतियोगिताओं को भी शामिल किया गया है। इसमें स्क्वाट और प्लैंक जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होगी, जिससे खिलाड़ियों अपनी फिटनेस और सहनशक्ति दिखाएंगे।पंजीकरण और वजन माप (वेट-इन) 24 जुलाई को दोपहर तीन बजे से प्रतियोगिता स्थल पर होगा। प्रतिभागियों को अपने सभी प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। विजेताओं को सात से नौ अगस्त तक बरेली में होने वाली राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। कानपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के नंबरों 9336658975, 8400471836, 9580114100, 9389882076 और 8546061104 पर संपर्क कर सकते हैं।