फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शहर के चार निशानेबाजों ने एसजीएफआई में जगह बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोलकाता में चल रही सीआईएससीई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शहर के चार तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के लिए क्वालीफाई किया है। अंडर-14 भारतीय राउंड में जय कुमार ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि अंडर-17 भारतीय राउंड में सूर्यांश गुप्ता और अंडर-14 कंपाउंड राउंड में अंश ने चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


अंडर-17 वर्ग में विदुराज केसरवानी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। चारों खिलाड़ी दिसंबर में अमरावती में प्रस्तावित एसजीएफआई की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला तीरंदाजी संघ के महासचिव राजा भरत अवस्थी, संदीप कुमार पासवान, कानपुर ओलंपिक संघ और क्रीड़ा भारती की डॉ. सुलोचना दीक्षित ने चारों खिलाड़ियों और कोच वैभव गौड़ को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें