स्केटिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों सम्मानित करते मुख्य अतिथि।
- फोटो : संगठन
कानपुर। केएसएस इंटर स्कूल स्केटिंग चैंपियनशिप बालक वर्ग में सीएचएस एजुकेशन सेंटर और सीएचएस गुरुकुलम के चार विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते। प्रतियोगिता 22 और 23 अगस्त को श्री राम एजुकेशन सेंटर पनकी में हुई।
प्रतियोगिता में सीएचएस एजुकेशन सेंटर तात्याटोपेनगर के आदित्य प्रताप सिंह (कक्षा छह) और आद्विक तिवारी (कक्षा तीन) ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता। पुष्कर कुमार (कक्षा एक) ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, सीएचएस गुरुकुलम के अविराज यादव (कक्षा दो) ने कांस्य पदक जीता। इस पर विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।