फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 20 लाख लोगों को आज होगी पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भैरोंघाट पंपिंग स्टेशन से बेनाझाबर ट्रीटमेंट प्लांट तक कच्चा पानी पहुंचाने वाली मुख्य पाइपलाइन का लीकेज सोमवार को और बड़ा हो गया। इसकी मंगलवार को मरम्मत कराई जाएगी। इसकी वजह से 26 अगस्त की सुबह स्वरूपनगर, लेनिन पार्क सहित 26 जोनल पंपिंग स्टेशनों से जुड़े मोहल्लों में जलापूर्ति ठप रहेगी। इस दाैरान करीब 20 लाख लोगों को पानी की किल्लत होगी।
विज्ञापन


भैरोंघाट पंपिंग स्टेशन से बेनाझाबर ट्रीटमेंट प्लांट तक कच्चा पानी पहुंचाने वाली 1200 मिलीमीटर व्यास की कास्ट आयरन राइजिंग मेन पाइप लाइन में भैरोंघाट रोड पर शनिदेव धाम मंदिर के पास पीपल के पेड़ के नीचे 20 दिन पहले लीकेज हो गया था। खोदाई के दौरान पेड़ गिरने की आशंका के मद्देनजर मरम्मत नहीं कराई गई थी। जलकल विभाग जोन-4 के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्रा ने बताया कि सोमवार को लीकेज बढ़ गया। इसकी वजह से तत्काल मरम्मत करानी पड़ रही है। 26 अगस्त की सुबह पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। शाम को सामान्य रूप से पानी की आपूर्ति की जाएगी।



यह जोनल पंपिंग स्टेशन रहेंगे बंद
बेनाझाबर, स्वरूपनगर, बीएस पार्क, लेनिन पार्क, पीरोड, कर्नलगंज, चुन्नीगंज, बांसमंडी, सिविल लाइंस, रायपुरवा, कैनाल पटरी, हालसी रोड, फीलखाना, हरबंश मोहाल, फूलबाग, कौशिक पार्क, बेकनगंज, चमनगंज, नारायनपुरवा, काकादेव, नवाबगंज, बाबूपुरवा, रेलबाजार, फजलगंज, गोविंदनगर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें