फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मुनाफे का झांसा दे व्यापारी समेत चार से ठगी, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी में साइबर ठगों ने कंपनी में निवेश पर मुनाफा कमाने का झांसा देकर व्यापारी समेत चार लोगों से 26.90 लाख ठग लिए। व्यापारी ने साइबर सेल में शिकायत कर चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

शिवकटरा निवासी व्यापारी प्रमोद गुप्ता के मुताबिक बीते सितंबर 2025 में उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। उनके पास दो अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वालों ने अपने नाम देहरादून के राजेश्वरी काॅलोनी बंजरवाला मल निवासी दीपक बलौदी और झारखंड के मध्य विद्यालय, देवधर निवासी गौतम झा बताया। ठगों ने एक्स कंपनी में निवेश का झांसा दिया। प्रमोद ने अपनी सारी जमा पूंजी समेत एसआईपी तोड़कर कंपनी में सितंबर 2025 से लेकर दिसंबर 2025 के बीच करीब 26.90 लाख रुपये लगा दिए। जनवरी 2026 में उन्होंने मुनाफा समेत अपनी रकम वापस मांगी तो ठगों ने फोन उठाना बंद कर दिया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि साइबर सेल की मदद से ठगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें