मृतक की फाइल फोटो व घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में गांव की ही एक युवती ने प्रधान के भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होते देख प्रधान का भाई फांसी पर झूल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
काशी थाने के रिहुंटा गांव निवासी संतोष कुमार (40) पुत्र जगदीश ने बुधवार शाम अपने घर में छत के कुंदे से मफलर का फंदा बना फांसी लगा ली। जब तक परिजनों को जानकारी हुई उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई ग्राम प्रधान रिहुंटा रूप सिंह ने बताया कि मृतक चिकासी गांव स्थित वृंदावन एकेडमी आवासीय विद्यालय में कर्मचारी था।