फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के बांदा में अलग-अलग जगहों पर चार लोगों ने की आत्महत्या

Tue, 15 Dec 2020 04:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बांदा अलग-अलग जगहों पर चार लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बांदा के जसपुरा थाना के प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया बरेहटा गांव में रविवार की रात किसान मूलचन्द्र (50) फसल की रखवाली करने खेत गया था। सोमवार सुबह खेत में लगे पेड़ से उसका शव फंदे पर लटका पाया गया। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अर्जुन के बेटे बुद्धराज ने बताया अगले साल जून माह में बहन की शादी होने वाली है। पैसे का इंतजाम न होने पर उसके पिता परेशान थे।
विज्ञापन


दूसरी घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र से है। बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने बताया कस्बे के कृष्णा नगर का रहने वाला सोनू उर्फ महेंद्र प्रताप (34) पंजाब में मजदूरी करता था। वह हाल में पत्नी और बच्चों के साथ एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। उसने सोमवार को अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी।

 
विज्ञापन

सोनू के पिता शिवदत्त ने बताया सोनू अपने बच्चों के साथ दोबारा पंजाब लौटना चाह रहा था, लेकिन किराए के लिए पैसा न होने पर उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ। जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

नरैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक इंद्रदेव ने बताया पनगरा गांव के एक युवक रोहित प्रजापति (25) ने सोमवार को फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली जाना चाहता था। इसके लिए पिछले दो दिनों से वह परिजन से पैसों की मांग कर रहा था। पैसा नहीं मिलने और परिजन से विवाद के कारण उसने आत्महत्या कर ली।

वहीं चौथी घटना कमासिन थाना के नन्दन डेरा गांव की है। कमासिन थाना प्रभारी रामाश्रय सिंह ने बताया कि राकेश यादव की 22 वर्षीय पत्नी ज्योति ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।परिजनों ने बताया कि खर्च के लिए पैसा नहीं मिलने पर पति-पत्नी के बीच रविवार की रात विवाद हुआ था। सोमवार को दिन में जब सभी परिजन खेत में काम करने चले गए, तब उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें