उत्तर प्रदेश के बांदा अलग-अलग जगहों पर चार लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बांदा के जसपुरा थाना के प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया बरेहटा गांव में रविवार की रात किसान मूलचन्द्र (50) फसल की रखवाली करने खेत गया था। सोमवार सुबह खेत में लगे पेड़ से उसका शव फंदे पर लटका पाया गया। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अर्जुन के बेटे बुद्धराज ने बताया अगले साल जून माह में बहन की शादी होने वाली है। पैसे का इंतजाम न होने पर उसके पिता परेशान थे।
दूसरी घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र से है। बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने बताया कस्बे के कृष्णा नगर का रहने वाला सोनू उर्फ महेंद्र प्रताप (34) पंजाब में मजदूरी करता था। वह हाल में पत्नी और बच्चों के साथ एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। उसने सोमवार को अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी।