फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार में पहली बार कानपुर से चार मंत्री, सभी अकबरपुर लोकसभा से

Thu, 22 Aug 2019 01:26 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
योगी कैबिनेट का विस्तार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

अब तक के इतिहास में पहली बार प्रदेश सरकार में कानपुर के चार विधायक मंत्री हैं। प्रदेश की योगी सरकार ने कानपुर को तरजीह देते हुए बुधवार को तीन और विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी। इनमें कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार, सिकंदरा विधायक अजीत पाल और घाटमपुर विधायक कमलरानी वरुण हैं। महाराजपुर विधायक सतीश महाना पहले से ही कैबिनेट मंत्री हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- योगी मंत्रिमंडल का विस्तार: मंत्री बनीं मल्लावां की बहू नीलिमा, जताई खुशी

मजे की बात यह है कि ये सभी मंत्री अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से आते हैं। योगी सरकार के नए मंत्री मंडल में महानगर लोकसभा से किसी जनप्रतिनिधि को जगह नहीं मिली है। कुछ समय पहले तक महानगर लोकसभा से सत्यदेव पचौरी मंत्री थे, उनके सांसद बन जाने के बाद मंत्री की यह सीट भी अकबरपुर में चली गई।
विज्ञापन


मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद से ही यह चर्चा तेज हो गई कि अब महानगर लोकसभा से सरकार में अपनी बात रखने वाला कोई नहीं बचा है। कहा जा रहा है कि महानगर लोकसभा क्षेत्र से भी भाजपा में कुछ ऐसे नाम थे जिन्हें उम्मीद थी कि वे भी मंत्री बन सकते हैं। लेकिन उनकी दौड़ धूप का कोई असर नहीं हुआ। सपा सरकार में भी दो मंत्री रहे शिवकुमार बेरिया और अरुणा कोरी भी अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से आते थे।
विज्ञापन


तीनों नए मंत्रियों का पहले भी सरकार से रहा नाता

बुधवार को भाजपा सरकार में बनाए गए तीनों मंत्रियों को नाता पहले भी प्रदेश की सरकार से रहा है। इसमें नीलिमा कटियार की मां प्रेमलता कटियार और अजीत पाल के पिता स्व. मथुरा पाल भी पूर्व में मंत्री रहे चुके हैं। कमलरानी वरुण बसपा सरकार में मंत्री रह चुकी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें