कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और रायबरेली का सफर अब और आसान होगा। करीब 75 करोड़ की लागत से पीडब्ल्यूडी कानपुर के गंगा बैराज से शुक्लागंज मरहला चौराहे तक 6.7 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य करा रहा है। लगभग आधा कार्य पूरा भी हो चुका है। सबकुछ ठीकठाक रहा तो वाहन जल्द इस मार्ग पर फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन
कानपुर व उन्नाव पीडब्ल्यूडी मिलकर लगभग चार महीने से निर्माण कार्य करा रहा है। पीडब्ल्यूडी के एई शाहनूर ने बताया कि साढ़े तीन किलोमीटर लंबी सड़क का डामरीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। 10 करोड़ रुपये बिजली विभाग को पोल व ट्रांसफार्मर आदि की शिफ्टिंग के लिए दिए गए हैं। 42 करोड़ से सिविल निर्माण कार्य कराया जा रहा है। करीब 23 करोड़ की धनराशि मुआवजा के रूप में लोगों को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सरैया रेलवे क्रॉसिंग से मरहला चौराहा नबी नगर आजाद मार्ग के बीच फोरलेन निर्माण के दौरान कुछ भूखंड आ रहे हैं, जिन्हें मुआवजा राशि दी जाएगी।