फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किशोरी के पेट में चार किलो की गांठ, सफल ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में मंगलवार को डॉक्टर की टीम ने 14 वर्षीय किशोरी के पेट से चार किलोग्राम की गांठ निकालकर सफल ऑपरेशन किया। कई निजी अस्पतालों से रेफर होकर पहुंची किशोरी की जांच के दौरान गांठ में कैंसर की आशंका जताई गई थी। टीम ने जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सौरिख कस्बे निवासी 14 साल की किशोरी लंबे समय से पेट में गांठ की समस्या से परेशान थी। परिजन इलाज के लिए उसे कई निजी अस्पतालों में लेकर गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन किशोरी को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सपना सिंह और उनकी टीम ने मरीज की आवश्यक जांचें कराईं। जांच रिपोर्ट में पेट में बड़ी गांठ होने के साथ ही उसके कैंसरग्रस्त होने की आशंका सामने आई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने मरीज को ऑपरेशन के लिए तैयार किया।
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शिखा भारती तथा एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. प्रमोद मिश्रा और डॉ. रश्मि की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। ऑपरेशन में नर्सिंग स्टाफ ने भी सहयोग किया। ऑपरेशन के बाद किशोरी की हालत स्थिर बताई गई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। मेडिकल कॉलेज में जटिल मामले का सफल ऑपरेशन होने से परिजनों ने डॉक्टरों की टीम का आभार जताया। प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने डॉक्टरों की टीम को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें