फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्राला में पीछे से धान लदा लोडर टकराने से चालक सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर ट्राला में पीछे से धान लदा लोडर टकरा गया। लोडर के केबिन में फंसकर चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को केबिन से निकलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

हाईवे पर मानिकपुर मोड़ से पहले सती अड्डा के पास मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, पीछे चल रहा लोडर उसमें टकरा गया। जिससे उसका बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार चालक सहित चार लोग फंस गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक पवनेश कुमार निवासी लखना, किसान मुकेश कुमार पुत्र लज्जाराम, वीरेंद्र कुमार पुत्र जगनू प्रसाद व छोटेलाल को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला। तीनों किसान भीम नगर थाना बकेवर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया और धान भरे हुए लोडर को जेसीबी मशीन से किनारे खड़ा कराकर हाईवे पर आवागमन सुचारू कराया।
प्रभारी निरीक्षक भीमसेन पौनिया ने बताया कि लोडर पर सात किसान सवार थे। जो अपना धान बेचने के लिए शहर की मंडी जा रहे थे घायलों को केबिन से निकलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें