फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Four 'E' से कश्मीरी युवाओं की सोच बदलेगी सेना- रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल, जानेंं क्या हैं  Four 'E'

Sat, 28 Oct 2017 08:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रता साहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंडियन आर्मी से हाल में डिप्टी चीफ पद से रिटायर हुए लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रता साहा ने कहा कि कश्मीरी युवाओं की सोच को ई-फैक्टर से बदला जा सकता है। इस दौरान उन्होने पाकिस्तान और चीन को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। जानें क्या कहा जनरल ने...
विज्ञापन
Trending Videos

कश्मीरी युवाओं को झूठ बोलकर गुमराह किया जाता है- सुब्रता साहा

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रता साहा - फोटो : अमर उजाला
कानपुरः  रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रता साहा ने कहा कि कश्मीरी युवाओं को झूठ बोलकर गुमराह किया जाता है। इसलिए उन्हें संभालना थोड़ा कठिन होता है। अब कश्मीर के हालात सुधर रहे हैं। हमारे देश की सरकार भी यही चाहती है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए ही सरकार ने अलगाववादियों से बातचीत का द्वार खोला है।

 

आतंक रोकना हमें आता है

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रता साहा
लेफ्टिनेंट साहा ने देश में आतंकियों की घुसपैठ पर भी खुलकर बात की। कहा हमें आतंकियों को रोकना आता है। हमारी सरकार और सेना ने साफ कहा है कि पाकिस्तान से होने वाले घुसपैठ को बंद किया जाए। अगर वह (पाकिस्तान) बातों से नहीं मानता तो उसी के अंदाज में जवाब दिया जाएगा।

इंडियन आर्मी से हाल में डिप्टी चीफ पद से रिटायर हुए लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रता साहा ने कहा कि कश्मीरी युवाओं की सोच को ई-फैक्टर से बदला जा सकता है। ई-फैक्टर से उनका मतलब इंगेजमेंट (व्यस्तता), एजुकेशन (शिक्षा), इंपॉवरमेंट (सशक्तिकरण) और एम्पलॉयबेलिटी (रोजगार) से है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार और सेना दोनों ही काम कर रही हैं। शुक्रवार को आईआईटी कानपुर आए सुब्राता साहा ने ये बातें कहीं।

 
विज्ञापन

चीन से युद्ध दूर की बात

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रता साहा
लेफ्टिनेंट साहा ने भारत-चीन के सीमा विवाद पर कहा कि कई बार जवानों द्वारा गश्त किए जाने के दौरान विवाद हो जाता है। चीन और भारत के बीच केवल विवाद ही नहीं है बल्कि दोनों देशों के बीच आर्थिक और राजनीतिक जुड़ाव भी है। ऐसे में चीन से युद्ध दूर की बात है। वैसे भी युद्ध से किसी भी देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें