फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिजली का तार बेचने में चार संविदा कर्मी बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए थे। इसमें चार लोग बिजली का तार कबड़ी को बेचते दिखाई दे रहे थे। मामले में एसई ने चार संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। जेई की तहरीर पर बकेवर पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

एसई आरपी सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहे थे। जिसमें विभागीय तार की चोरी करके किसी कबाड़ी को बेचते हुए दिखाई दे रहे हैं। महेवा उपक्रेंद के जेई महेंद्र कुमर ने बकेवर थाना में राधेश्याम उर्फ टिंकू निवासी ग्राम अमावता थाना अजीतमल जनपद औरैया, श्याम किशोर निवासी मड़ौली थाना बकेवर, गिली गिलवेट होंस निवासी बिहारीपुर गांव बकेवर व जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पीलू निवासी महेवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन चारों संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें