फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चोरी करते मिले चार उपभोक्ता, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर में बिजली विभाग की ओर से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में चार उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इसके साथ ही बिजली बिल जमा नही करने पर 86 उपभोक्ताओें के कनेक्शन काट दिए गए। एक्सईएन प्रथम हनुमान प्रसाद मिश्रा के निर्देशन में एसडीओ अरविंद कुमार की टीम ने छापामार अभियान चलाया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान चार उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। यह सभी मीटर टैंपर्ड करके चोरी कर रहे थे। इनके कनेक्शन काट दिए गए हैं और इनके खिलाफ बिजली चोरी में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
इसके साथ ही तीन टीमों ने शहरी क्षेत्र में बिजली बिल जमा नही करने वाले उपभोक्ताओं पर भी सख्ती बरती और बिल जमा नही करने वाले 86 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें