फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों तक सीमित सीएम के आदेश! चारे-पानी के अभाव में चार गोवंश मरे

Sun, 14 Apr 2019 11:03 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

आवारा जानवरों से किसानों को चौतरफा नुकसान देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जगह-जगह शुरू की गईं अस्थायी गोशालाएं दुर्दिनों से गुजर रही हैं। हरदोई जिले की कछौना नगर पंचायत क्षेत्र के कांजी हाउस में बनाई गई अस्थायी गोशाला में चारे-पानी के अभाव में रविवार सुबह चार गोवंशीय पशुओं की जान चली गई। 

विज्ञापन


परिसर के आसपास रहने वालों ने बताया कि कई दिनों से इस अस्थायी गोशाला में मौजूद पशुओं के लिए चारे-पानी का पर्याप्त बंदोबस्त नहीं हो रहा था। गोशाला की शुरुआत के कुछ समय तक तो कर्मचारियों व अधिकारियों ने इधर तवज्जो दी लेकिन अब यह पूरी तरह उपेक्षित है। करीब रहने वाले बाशिंदों ने चार गोवंशीय पशुओं की मौत को छिपाने का आरोप भी यहां के कारिंदों पर लगाया है।

इस बाबत पूछने पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनुज अवस्थी ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी गोशाला के संचालन की ही जानकारी नहीं है। सोमवार को जाकर स्थिति देखेंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. जेएन पांडेय ने कहा कि उन्हें पशुओं के मरने जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम के लिए भी किसी ने संपर्क नहीं किया है। एडीएम संजय सिंह ने कहा कि मवेशियों की मौत के बारे में विस्तृत जानकारी ली जाएगी। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें