फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लौट रही थी किशोरी, 4 लड़कों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म

Thu, 14 Feb 2019 12:04 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले में पनवाड़ी थाना पनवाड़ी क्षेत्र के एक गांव में खेत से घर लौट रही किशोरी को अगवाकर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में घर पहुंची किशोरी को परिजनों ने सीएचसी पनवाड़ी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


थाना पनवाड़ी के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी मंगलवार को परिजनों के साथ खेत पर गई थी। शाम को खेत से घर वापस लौटते समय पहले से घात लगाए खड़े चार युवकों ने उसे रोक लिया और अपने साथ गांव के बाहर बने शौचालय भवन में ले गए। वहां चारों युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म किया और धमकी देते हुए चले गए। परिजन गांव में किशोरी की तलाश करते रहे। रात करीब दस बजे गंभीर हालत में डरी सहमी किशोरी घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई।
विज्ञापन

किशोरी की हालत गंभीर

तब परिजनों ने थाना पनवाड़ी पहुंच घटना की तहरीर दी और किशोरी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कौशल किशोर निवासी कोनिया व पुष्पेंद्र राजपूत, अंकित और केश कुमार निवासी ग्राम ब्यारजो के खिलाफ धारा 363, 366, 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष पनवाड़ी अभिमन्यु यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें