फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कम ब्याज पर लोन व नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनके खातों से ठगी करने वाले चार साइबर ठगों को फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से मोबाइल, लैपटॉप, क्यूआर कोड स्कैनर व एक कार बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी लगभग नौ करोड़ रुपयों की ठगी कर कर चुके हैं।
विज्ञापन

इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर से संदिग्ध चार खातों की सूचना साइबर थाने पर भेजी गई थी। एसएसपी ने इसका खुलासा करने के लिए साइबर पुलिस के साथ फ्रेंड्स कॉलोनी को भी लगाया था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार सुबह 3: 32 बजे पुलिस ने जुगरामऊ चौराहा के पास से कार सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में जिला फतेहगढ़ की कोतवाली के बजरिया अलीगंज निवासी चचेरे भाई हर्ष और पाल रोहन प्रदीप हैं। इनके अलावा फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अड्डा घसीट खां तुलसीनगर निवासी इमरान खान व इसी थाना क्षेत्र के उदयपुरा हाल पता अजीत नगर निवासी अनुराग यादव शामिल हैं।
तलाशी में उनके पास दो फर्जी नंबर प्लेट, दो उद्यम रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र, चार मोबाइल, एक लैपटॉप, दो क्यूआर कोड स्कैनर, 14 डेबिट, क्रेडिट, ट्रैवलिंग कार्ड, 10 आधार कार्ड, 4040 रुपये नकद, 10 चैक बुक व दो पासबुक बरामद मिली हैं। खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम देकर पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन

........................................................

ऐसे फंसाते थे लोगों को जाल में..पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कम पढ़े लिखे जरूरतमंद लोगों को बैंक से कम ब्याज पर लोन दिलवाने सूक्ष्म व लघु उद्योगों में रजिस्ट्रेशन करवाकर रोजगार दिलवाने के नाम पर खाता खुलवा लेते हैं। उनके नाम पर इन खातों से लिंक मोबाइल सिमकार्ड भी निकलवा लेते हैं। बैंकों से मिली खातों की किट, यूजर आईडी पासवर्ड व बैंक में लगे सिमकार्ड को उनसे लेकर टेलीग्राम एप पर बने ग्रुप ई-पे व जेड-पे पर खातों की जानकारी भेज देते हैं। उन्हीं खातों में साइबर फ्रॉड का रुपये भी आता है। कमीशन के रूप में एक खाता उपलब्ध कराने का 70 हजार से एक लाख रुपये तक मिलते हैं। इसके अलावा कंपनी के बनाए गए एप से भी एक से डेढ़ प्रतिशत का लाभ दिया जाता है। एसएसपी ने बताया अबतक करीब सात सौ खाते बनवा चुके हैं। जिसमें करीब नौ करोड़ रुपयों का लेनदेन किया गया है। (संवाद)
........................................................
11 माह से कर रहे धोखाधड़ी
पुलिस के अनुसार आरोपी 11 माह से धोखाधड़ी कर रहे हैं। इनका मास्टर माइंड हर्ष उर्फ नागेंद्र सिंह है। इन्होंने हाल ही में लखनऊ में एक प्रॉपर्टी भी खरीदी है। बरामद कार हर्ष उर्फ नागेंद्र की है, जिसमें एक वह फर्जी नंबर प्लेट भी लगाते थे। इमरान और अनुराग यादव का संपर्क हर्ष से सोशल मीडिया पर हुआ था। अभी इस मामले में एक आरोपी फरार है, उसे भी गिरफ्तार करने के प्रयास में पुलिस लगी हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें