फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में एयरपोर्ट टर्मिनल निर्माण का शिलान्यास जनवरी में, कार्गो सेवा भी शुरू हो सकेगी

Thu, 20 Dec 2018 02:22 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- सांसद जोशी की केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा से हुई बात 
- 40 एकड़ में बनाया जाना है टर्मिनल, बड़े यात्री जहाज और कारगो सेवा भी हो सकेगी शुरू
 
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एयरफोर्स के अहिरवां एयरपोर्ट के पास 40 एकड़ में बनने वाले एयरपोर्ट टर्मिनल के निर्माण की केंद्र सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। निर्माण कार्य का शिलान्यास जनवरी के दूसरे सप्ताह में हो सकता है। दरअसल, मंगलवार को इस मसले पर केंद्रीय राज्य उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा से शहर के सांसद मुरली मनोहर जोशी ने वार्ता की।
विज्ञापन


इस पर केंद्रीय राज्य उड्डयन मंत्री ने शिलान्यास से पहले एक बैठक करने को कहा। बैठक के लिए जल्द ही एयरपोर्ट अथॉरिटी की एक टीम कानपुर से दिल्ली जाएगी। वहां पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद शिलान्यास कार्यक्रम होगा।

एयरपोर्ट टर्मिनल के निर्माण की तैयारी पिछले काफी समय से चल रही है। टर्मिनल के लिए जमीन अधिग्रहण चलने की वजह से काम देरी हो रही थी। अब जमीन अधिग्रहण का काम लगभग पूरा हो चुका है। चारों ओर चारदीवारी भी पूरी होने को है। इसी परिसर के बीच टर्मिनल बनाया जाना है। टर्मिनल बन जाने से बड़े यात्री जहाजों (200 और 300 सीटर) के साथ कारगो सेवा भी शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेमो पिक
शहर को दूसरे बड़े शहरों से भी हवाई सेवा द्वारा जोड़ा जाएगा। अभी जहां से हवाई जहाजों का संचालन हो रहा है, वह एयरफोर्स का एयरपोर्ट है। यहां से बड़े जहाजों का संचालन संभव नहीं है। टर्मिनल बनने से वहां पर एक साथ कई बड़े जहाज पार्क करने की सुविधा भी होगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी निदेशक जमील खालिक ने बताया कि शिलान्यास की तारीख अभी तय नहीं है लेकिन जनवरी में संभव है।

500 मीटर रोड का काम अभी लटका
अहिरवां के दूसरी तरफ पवैया गांव से एयरपोर्ट टर्मिनल तक जाने वाली करीब 500 मीटर रोड बनाने का काम काफी दिन से लटका है। इस वजह से चारदीवारी का निर्माण भी थोड़ा बचा हुआ है। रोड को पीडब्ल्यूडी को बनाना है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जिला प्रशासन के माध्यम से पीडब्ल्यूडी को प्रस्ताव भी दे दिया है लेकिन अभी तक सड़क बनाने का काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें