फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: घर के पीछे कोठरी में फंदे से लटका मिला युवक, प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या का आरोप

Sun, 17 Nov 2019 04:21 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में ललौली थाना क्षेत्र के कोंडार के मजरे लोहर गढ़वा में एक युवक फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। युवक का दो साल से गांव की ही एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


गांव निवासी सियाराम निषाद का बेटा सुनील कुमार (18) रविवार सुबह परिजनों को अपने घर के पीछे की कोठरी में फांसी पर लटका मिला। पिता सियाराम ने अपने इकलौते पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बताया कि सुनील कुमार का गांव  की ही एक लड़की से करीब दो साल से प्रेम-प्रसंग था। एक दिन पहले लड़की के पिता ने सियाराम व सुनील की मा शकुंतला देवी से पुत्र को समझाने व देख लेने की धमकी दी थी। सुनील को भी फटकारा था। युवक तीन बहनों में इकलौता बड़ा भाई था।

ललौली थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। परिवार ने लड़की पक्ष के चार लोगों पर हत्या कर सुनील को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें