फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ने अस्पताल में तोड़ा दम, 21 दिन पहले खाया था जहरीला पदार्थ

Tue, 09 Oct 2018 06:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डॉ सर्वज्ञ सिंह कटियार
विज्ञापन

पत्नी की मौत के बाद से डिप्रेशन में चल रहे कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सर्वज्ञ सिंह कटियार (86) का सोमवार रात 10:30 बजे रीजेंसी अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि डॉ. कटियार ने 18 सितंबर को जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि शरीर में जहर की मात्रा ज्यादा होने की वजह से शरीर के कई अंगों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया था।

विज्ञापन

डॉ सर्वज्ञ सिंह कटियार
सोमवार रात डॉ. कटियार की मौत के बाद जब मंगलवार सुबह अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी तो पूरा मामला सामने आया। डॉ. कटियार की मौत की सूचना फैलते ही समूचे शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कानपुर विश्वविद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। पोस्टमार्टम के बाद आज शाम करीब 5 बजे उनकी अंत्येष्टि होगी। 
विज्ञापन

कानपुर विवि में शोक सभा का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए वर्ष 2009 में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने प्रो. सर्वज्ञ सिंह कटियार को पद्म भूषण से सम्मानित किया था। डॉ. कटियार 1994 से लेकर 2007 तक कुलपति रहे। उन्हें वर्ष 2003 में पद्मश्री मिला था। इसके अलावा उन्हें विज्ञान गौरव पुरस्कार भी मिल चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें