फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व विधायक मदन सिंह ने बसपा से नाता जोड़ा

Wed, 02 Dec 2020 10:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
बसपा
विज्ञापन
पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम ने समाजवादी पार्टी से नाता तोड़कर एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया है। अचानक पार्टी छोड़े जाने से क्षेत्र में कई तरह की अटकलें लगाईं जा रही हैं। 
विज्ञापन


बसपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप निगम ने बुधवार को बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम को पार्टी में शामिल किया गया है। वहीं, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम ने बताया कि उन्होंने घर वापसी की है।

भीखेपुर व आसपास के गांवों में पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम की अच्छी पकड़ है। मालूम हो कि वर्ष 2002 में बहुजन समाजवादी पार्टी से अजीतमल विधान सभा सीट से चुनाव जीतकर मदन सिंह गौतम विधान सभा पहुंचे थे।
विज्ञापन


इसके बाद 2004 में इसी सीट से समाजवादी से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। विधानसभा 2007 के चुनाव में मदन सिंह गौतम को हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2012 के विधान सभा चुनाव में अजीतमल विधानसभा सीट में परिवर्तन हुआ और यह सीट औरैया विधान सभा बनी। 2012 में औरैया विधान सभा सीट से मदन सिंह गौतम ने फिर जीत हासिल की थी और 2017 तक विधायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें