Jalaun News: कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी में बीमारी से तंग आकर भूतपूर्व सैनिक ने गोली मारकर की आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
जालौन जिले के कोंच कस्बे में बीमारी से तंग आकर भूतपूर्व सैनिक ने अवैध तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आवाज सुनकर उसकी बहु ने दौड़कर देखा, तो वह लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। सूचना पर पहुंची कैलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कोंच सर्किल के कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी में शुक्रवार की सुबह भूतपूर्व सैनिक सीताराम (72) ने 315 बोर अवैध तमंचा से अपने कमरे में गोली मार ली।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर उसकी पुत्रबहु ने दौड़कर देखा, तो वह लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। बहु चीखती हुई बाहर आ गई और वहां भीड़भाड़ इकठ्ठी हो गई। पुत्र अनिल की सूचना पर सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार पचौरी व कैलिया एसओ अतुल कुमार राजपूत मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अनिल ने बताया कि पिता लम्बे समय से बीमार चल रहे थे, पिछले कई दिनों से टेंशन में भी थे।