फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छात्रों को कृषि उद्यमी बनाएगा सीएसए, शुरू होंगे उद्यमी कौशल विकास कोर्स

विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि - फोटो : चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि अब छात्रों को कृषि उद्यमी बनाएगा। इसके लिए नए सत्र से उद्यमी कौशल विकास कोर्स की शुरुआत होगी। हर सेमेस्टर में छात्रों को कोर्स से संबंधित एक-एक विषय को पढ़ना होगा। इसके अलावा एग्रो टूरिज्म मैनेजमेंट का वैल्यू एडेड कोर्स भी शुरू होगा।
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रोद्योगिक विवि में नए सत्र से छात्रों को नए-नए पाठ्यक्रमों को पढ़ने का मौका मिलेगा। इस सत्र से मार्केटिंग इंटेलिजेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कम्युनिकेशन स्किल, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, एंटरप्रेन्योरियल डेवलपमेंट, एग्रीकल्चर इंफ्रामेटिक्स समेत कई कोर्स शुरू होंगे।

यह कोर्स संस्थान में चल रहे स्नातक कोर्स के साथ ही संचालित किए जाएंगे। किसानों की फसलों को ई-प्लेटफार्म पर लाने और डिजिटल माध्यम से प्रचार के लिए छात्रों को मार्केटिंग इंटेलीजेंस का कोर्स पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


कम्युनिकेशन स्किल में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्रों की भाषा, बोलने के तौर तरीकों पर फोकस किया जाएगा। कृषि को टूरिज्म के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से एग्रो टूरिज्म मैनेजमेंट का वैल्यू एडेड कोर्स शुरू किया जाएगा। डीन एग्रीकल्चर डॉ. सीएल मौर्या ने बताया कि मौजूदा समय में विवि के अंदर 47 कोर्स संचालित हैं।

इसमें एमएससी, पीएचडी व स्नातक स्तर के कुल 2200 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया अब जो छात्र इस सत्र से प्रवेश लेंगे उनके लिए सभी डिग्री कोर्स में कुछ ऐसे मॉड्यूल लागू किए जाएंगे, जिससे छात्र अपनी पढ़ाई पूरी करते ही जॉब या व्यवसाय शुरू कर सकेंगे। हर विभाग में उद्यमिता के अलग-अलग कोर्स शुरू किए जाएंगे।

हरदोई में कॉलेज पूरा, वहीं लगेंगी कक्षाएं
हरदोई में एग्रीकल्चर डिग्री कॉलेज का निर्माण पूरा होने के साथ इसका अधिग्रहण कर लिया गया है। अब नए सत्र में कक्षाएं हरदोई कॉलेज में संचालित की जाएंगी। अभी तक यहां की कक्षाएं सीएसए संस्थान में ही संचालित हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें