पूर्व नेशनल खिलाड़ी प्रदीप सेन की फाइल फोटो
कानपुर के कृष्णा नगर चकेरी में रहने वाले पूर्व नेशनल खिलाड़ी प्रदीप सेन (52) का बुधवार को हादसे में निधन हो गया। वह कोलकाता जाते समय ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसल गए थे। उनके निधन पर खिलाड़ियों ने शोक जताया है। परिवार में पत्नी और एक बेटा है।
उत्तर प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के रेफरी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि प्रदीप सेन अपने परिवार के साथ कोलकाता जा रहे थे। बुधवार को वर्द्धमान स्टेशन पर किसी काम से उतरे और चलती ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसल गया। इससे उनका पैर कट गया। अधिक खून बह जाने से मौत हो गई।
प्रदीप मिश्रा ने बताया कि प्रदीप सेन नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी के साथ अच्छे फुटबॉल प्रशिक्षक एवं रेफरी भी थे। पिछले 16 साल से यूनाइटेड पब्लिक स्कूल सिविल लाइंस में खेल शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।