अखिलेश ने कहा था तैयारी कीजिए सब ठीक हो जाएगा
समाजवादी पार्टी से सांसद रहे राकेश सचान किसी दूसरी पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। सपा से फतेहपुर सीट से कुछ समय तक प्रत्याशी के रूप में काम कर रहे राकेश को उनकी पार्टी ने अचानक झटका दे दिया है। फतेहपुर की सीट सपा-बसपा गठबंधन में बसपा के खाते में जाने से वह बेहद खफा हैं।
एक दिन पहले बसपा ने इस सीट पर सुखदेव वर्मा को प्रत्याशी के रूप में उतार दिया, तभी से राकेश सचान के कांग्रेस में जाने की संभावना बढ़ गई है। रविवार को चर्चा रही कि राकेश सचान दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं।