फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति कोविंद आज कानपुर में, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन रास्तों पर भूलकर भी न जाएं

Mon, 25 Feb 2019 08:39 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
विज्ञापन
कानपुर में डीएवी ग्राउंड और बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार को दोनों स्थानों पर पुलिस, प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन ने तैयारियों का जायजा लिया। डीएवी ग्राउंड पर निरीक्षण के दौरान डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव नागेंद्र स्वरूप, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंगद सिंह, दिवाकर मिश्र के साथ जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत, एसएसपी अनंतदेव तिवारी सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

 
आज शहर में-
-डीएवी शताब्दी समारोह में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे
- शहीद प्रदीप यादव की पत्नी को सहायता राशि भेंट करेंगे
- कॉलेज के कई पूर्व छात्रों को सम्मानित करेंगे
- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे
- बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में बीएनएसडी महामंडल के 100 वर्ष पुराने भवन का लोकार्पण करेंगे, पूर्व शिक्षकों को सम्मानित करेंगे 
- पूर्व छात्रों के साथ फोटो सेशन
- रसायन विज्ञान विभाग की प्रयोगशाला का शुभारंभ करेंगे

यातायात व्यवस्था बदली है...जरा ध्यान दें

राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के सोमवार को आगमन के चलते वीआईपी रोड, माल रोड और बेनाझाबर समेत कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार के मुताबिक यह व्यवस्था सुबह 11 से शाम पांच बजे तक लागू रहेगी।

सुबह 11:00 से 12:00 बजे तक कंपनी बाग की तरफ कोई भी वाहन वीआईपी रोड से होकर रानीघाट, सरसैया घाट, मेघदूत तिराहा व चार्लिस चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। रावतपुर तिराहा से कंपनी बाग की तरफ भी कोई वाहन नहीं आ सकेगा। ये वाहन रावतपुर से गोल चौराहा व हैलट होते हुए बड़ा चौराहा जा सकेंगे।

गोपाला टॉवर से रानीघाट की ओर, राजीव पेट्रोल पंप से रानीघाट, चुन्नीगंज, लालइमली से वीआईपी रोड तथा कारसेट चौराहा से वीआईपी रोड पर कोई वाहन नहीं जा सकेगा।

सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक कोई भी वाहन फूलबाग से मेघदूत तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था बदली है...जरा ध्यान दें

दोपहर 12:45 से 1:15 बजे तक कोई भी वाहन नरौना से सर्किट हाउस की ओर आ-जा नहीं जा सकेगा। इसी प्रकार जाजमऊ पुरानी चुंगी से भी कोई वाहन सर्किट हाउस की तरफ नहीं जा सकेगा।

दोपहर 3:00 बजे से 3:50 बजे तक राकेट तिराहा से सर्किट हाउस की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। इसी तरह राकेट तिराहा से नरौना, मेघदूत, वीआईपी रोड से कंपनी बाग की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।

शाम 4:00 बजे से 4:30 बजे के बीच कोई भी वाहन रानीघाट से गोपाला टावर, कंपनी बाग से गोपाला टावर, छह बंगलिया, से गोपाला टावर हैलट से गोपाला टावर की तरफ नहीं जा सकेगा। इसी तरह ब्रह्मनगर और हैलट अस्पताल की ओर से कोई भी वाहन बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बेनाझाबर की तरफ नहीं जा सकेगा।

शाम 4:15 बजे से 5:00 बजे के बीच बीएनएसडी से हैलट, हैलट से गोपाला टावर, गोपाला टावर से रानीघाट व रानीघाट से कंपनी बाग, सीएसए की तरफ कोई वाहन नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें