फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पालिका कर्मचारी की आत्महत्या मामले में पूर्व मंत्री ने सपा को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नगर पालिका के कर्मचारी राजीव यादव की आत्महत्या के मामले में सोमवार को पूर्व मंत्री अशोक यादव ने सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद सपा के मुखिया अभी तक कर्मचारी के घर सांत्वना देने नहीं आए। यदि सपा मुखिया खुद परिवार की पीड़ा नहीं सुनेंगे तो मुझे विधानसभा में उतरकर लोगों की लड़ाई लड़नी पड़ेगी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री अशोक यादव बुधवार को राजीव यादव के घर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मैं राजनीतिक नहीं सामाजिक बात कर रहा हूं। इटावा को महत्व नहीं मिल रहा है। आज के समय में सैफई ऊपर है। इटावा को सपा ने दोयम दर्जे पर लाकर खड़ा कर दिया है। इटावा को अपना स्थान मिलना चाहिए।



उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के लिए मैं आज यहां पर किसी से अपील करने नहीं आया हूं बल्कि परिवार और आप सभी को यह बताने आया हूं कि मैं इस परिवार के साथ खड़ा हूं। यह पीड़ित परिवार का नहीं मेरा मामला है। उन्होंने अपनी अधिवक्ता बेटी का जिक्र करते हुए कहा कि मेरी बेटी सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही है। इस केस पर जब बेटी से बात हुई तो उसने कहा कि इस मामले में धाराएं बढ़ाईं जा सकतीं हैं। इसलिए पीड़ित परिवार की यह न्याय और सामाजिक लड़ाई अशोक यादव लड़ेगा। इस मौके पर सर्वजन सुखाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव, डॉ. कैलाश यादव, आकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें