फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्कूल के लिए पूर्व आईआईटी छात्र देगा 18 करोड़, बनना है स्कूल ऑफ मेडिकल रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी

Wed, 31 Mar 2021 12:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर आईआईटी में स्कूल ऑफ मेडिकल रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (एसएमआरटी) की स्थापना के लिए पुरा छात्र मुक्तेश पंत ने 25 लाख डालर (करीब 18 करोड़ रुपये) दान करने के एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन


अमेरिका निवासी मुक्तेश मिकी और विनीता पंत चैरिटेबल फाउंडेशन के संस्थापक हैं। स्कूल के लिए दान करने वाले मुक्तेश पहले छात्र हैं। निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि एसएमआरटी देश में अपनी तरह का एक विश्व स्तरीय मेडिकल स्कूल होगा, जिसमें एक छत के नीचे ही तकनीक, बायोमेडिकल रिसर्च और क्लीनिकल सेट अप की पढ़ाई होगी।

यह संस्थान अत्याधुनिक इंजीनियरिंग में प्रशिक्षित उत्कृष्ट चिकित्सकों को तैयार करेगा। परियोजना के पहले चरण में 500 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के साथ चिकित्सा अनुसंधान और नवाचार की दिशा में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना करना है। मुक्तेश 1976 बैच के बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र हैं। यह देश और विदेश की प्रमुख कंपनियों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पेप्सिको, रीबॉक जैसी कंपनियों में भी वह ऊंचे ओहदे पर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें