फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पूर्व प्रधान से मारपीट, आहत होकर आत्महत्या का किया प्रयास

Thu, 19 Feb 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के बैरी सवाई में रास्ता में पड़ी बल्लियों को हटाने के लिए कहने पर नाराज लोगों ने पूर्व प्रधान, उसके साथी संग मारपीट कर दी। बुधवार को थाने में तहरीर देने के बाद घटना से आहत पूर्व प्रधान ने घर के शौचालय में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। समय रहते परिजन ने उनको फंदे से उतार कर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए हैलट रेफर कर दिया। परिजन ने मामले में पुलिस पर सिथिलता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नुरारी बहादुरपुर औनहां निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ सोनू तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह गांव के पूर्व प्रधान हैं। मंगलवार शाम छह बजे के करीब वह बरियन नेवादा के पूर्व प्रधान प्रवीण कुमार राजपूत के साथ जरूरी काम से बाइक से बैरी सवाई होकर गांव जा रहे थे। बैरी सवाई निवासी मोहम्मद हनीफ के घर के बाहर सड़क पर बल्ली पड़ी होने पर उन्होंने हनीफ को बल्ली हटाने के लिए कहा। इस पर आरोपी भड़क उठा और गाली-गलौज करने लगा।
विरोध करने पर आरोपी हनीफ ने अपने भाई रज्जाक, यूनुस मोहम्मद, बेटे जाकिर उर्फ बड़े बउवा, जावेद उर्फ छोटे, तौफीक मोहम्मद उर्फ शीबू, भतीजे साहिल, तौहीद, भोलू, इरफान, अकरम, इरफान मोहम्मद, आरिफ व छह अन्य लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट की। तभी रास्ते से गुजर रहे लोगों के ललकारने पर आरोपी उनको छोड़कर चले गए। पीड़ित पूर्व प्रधान सोनू ने बुधवार दोपहर को घर पर शौचालय में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस बीच परिजन के मौके पर पहुंच गए और उनको फंदे से उतार कर सीएचसी शिवली ले गए। वहां डॉक्टर ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए हैलट कानपुर नगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर कुछ संगठन के लोगों ने सीएचसी में पहुंचकर विरोध भी जताया। वहीं, मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें कुछ लोग जमीन पर बैठे पूर्व प्रधान के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। जबकि एक महिला व कुछ लोग बचाव करते दिख रही हैं। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। वहीं पूर्व प्रधान के आत्महत्या के प्रयास करने पर भतीजे ने आरोप लगाया कि चाचा के साथ हुई मारपीट में पुलिस ने सही ढंग से कार्रवाई नहीं की। इसके चलते चाचा ने आत्महत्या का प्रयास किया है। परिजन ने मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी हनीफ व उसके बेटे जाकिर को गिरफ्तार किया है।
...................
वर्जन..............
सोनू तिवारी और हनीफ के बीच मंगलवार शाम को विवाद हुआ था। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाना लेकर पहुंची थी। रात में ही सोनू तिवारी का मेडिकल करवाया गया था। उनके ओर से रात में तहरीर नहीं दी गई थी। बुधवार को तहरीर देने पर प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इधर घर पहुंचने पर सोनू तिवारी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उनका कानपुर में इलाज चल रहा है। फॉरेंसिक टीम की मदद से आत्महत्या करने के स्थान से साक्ष्य जुटाए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गईं हैं। - राजेश पांडेय, एएसपी
....................
प्रशासन मामले में करे सख्त कार्रवाई: मधुराम

शिवली थाना क्षेत्र के बैरी सवाई में हुई पूर्व प्रधान सोनू तिवारी के साथ मारपीट को लेकर जागेश्वर धाम मंदिर में कई लोग एकत्रित हुए। इस दौरान शिव शक्ति अखाड़ा के प्रमुख मधुराम शरण शिवा भी शामिल हुए। उन्होनें कहा कि सोनू तिवारी के साथ मारपीट में सिर्फ आतंक बढ़ाने का काम किया है। वह लोगों को जागरूक करने आए हैं, कब तक मार खाते रहेंगे, इसका प्रतिकार करना पड़ेगा। पुलिस से वह निवेदन करते हैं कि जिन लोगों ने हमला किया है, उन लोगों पर गैंगस्टर लगाकर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। जबकि एसडीएम मामले में आरोपियों के सभी जमीनों की जांच करें। आरोपियों ने कई जमीनों पर कब्जा कर रखा है।
.......................
विवाद के बाद तनावपूर्ण रहा माहौल
मारपीट के बाद आहत पूर्व प्रधान सोनू तिवारी के आत्महत्या के प्रयास करने की जानकारी होते ही शिवली सीएचसी में क्षेत्र के कई लोग पहुंच गए। तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए एएसपी राजेश पांडेय, सीओ आलोक सिंह, रनियां, रूरा, गजनेर, महिला थाना सहित अन्य फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाराज लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से पुलिस ने बैरी सवाई में अपनी गतिविधि तेज की है।

.........................

पुलिस का कहना पूर्व प्रधान ने पी रखी थी शराब, रंजिश में विवाद
नुनारी बहादुरपुर के पूर्व प्रधान के साथ बैरी सवाई में हुई मारपीट में एएसपी राजेश पांडेय का कहना है कि घटना के दौरान पूर्व प्रधान ने शराब पी रखी थी। मेडिकल में भी शराब पीने की पुष्टि हुई है। बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोनू तिवारी महोबा में बैरी सवाई निवासी युवक के साथ गिट्टी क्रेसर का काम करते हैं। उनका साथी प्रधानी के चुनाव में हनीफ के विपक्ष में चुनाव लड़ा था। इसमें हनीफ ने चुनाव जीता था। इस बात को लेकर वह हनीफ से रंजिश मानते थे। हनीफ के दरवाजे पर गाली-गलौज की, इसी बात को लेकर विवाद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीएम मैथा ने दोनों पक्षों को थाने पहुंचाया। मेडिकल के बाद भी सोनू ने कोई तहरीर नहीं दी। सोनू अगले दिन एक्स-रे करवाने की बात कहते हुए वापस चले गए। घर वापसी के दौरान कुछ लोगों ने हनीफ के घर जाकर गाली-गलौज व तोड़फोड़ की। पुलिस ने विवाद कर लोगों को समझा कर घर भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें